सुरेश शर्मा
अ.भा.जांगिड ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा को अ.भा. जांगिड ब्राह्मण महासमा दिल्ली का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया। शगुन गार्डन इन्दौर में सम्पन्न विशेष समारोह में श्री सुरेश शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जी.एम. मिस्त्री ने पद की शपथ दिलाई।
जांगिड ब्राह्मण समाज इन्दौर द्वारा शगुन गार्डन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश सभा अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी श्री हीरालालजी शर्मा बड़वानी (म.प्र.) को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री सुरेश शर्मा के तीन वर्षीय कार्यकाल में समाज में उल्लेखनीय प्रगति हुई। सामाजिक संगठन सुदृढ़ता एवं कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में ठोस प्रयास किए गए।
साथ ही प्रदेश में कई रचनात्मक गतिविधियाँ भी प्रारंभ की गई, जिसका अन्य प्रदेशों में भी अनुकरण किया जा रहा है। केन्द्रीय स्तर से लेकर तहसील स्तर तक गठित सामाजिक मंचों को एकसूत्र में पिरोकर सामाजिक जनजागृति का अप्रतिम उदाहरण पेश किया है। अप्रतिम संगठन निष्ठा कर्तव्यपरायणता एवं समाज के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन के चलते नीमच में आयोजित अ.भा. जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली के 42वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन ने अभूतपूर्व सफलताओं के झण्डे गाड़े हैं।
आपके पदभार ग्रहण करते समय जांगिड ब्राह्मण महासभा म.प्र. का सामाजिक ताना-बाना अत्यन्त दयनीय स्थिति में था। श्री शर्मा ने अपने अथक प्रयासों एवं अपनी सुदृढ़ सामाजिक टीम के बलबूते पर न सिर्फ संगठन की आर्थिक स्थिति वरन् सामाजिक स्थिति एव सामाजिक एकता का अप्रतिम उदाहरण देश को दिया है। असंभव कार्य को करने का माद्दा रखने वाले श्री शर्मा युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।
सामाजिक आयोजनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन आपकी प्रबल योग्यता का द्योतक है। आपने जांगिड ब्राह्मण समाज नीमच का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। श्री शर्मा की संगठन के प्रति प्रगाढ़ आस्था समर्पण एव दायित्वों के कुशल निर्वहन की भावना का सम्मान करते हुए अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी पद का दायित्व सौंपा है।
जुझारू एवं युवा व्यवसायी श्री शर्मा अपनी विशिष्ट शैली एवं मृदु व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। आपके इस गरिमामयी पद पर मनोनयन से समूचे प्रदेश में हर्ष की लहर दौड़ गई।
श्री शर्मा के मनोनयन पर अ.भा. जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर शर्मा, सचिव प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रदेश सभा सलाहकार श्री छोटेलाल शर्मा, महासभा एव प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारियों, जांगिड ब्राह्मण समाज नीमच तथा शुभचिन्तकों ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।