श्रीमती आशा जांगिड
श्रीमती आशा जांगिड का जन्म 16 अप्रैल, 1956 में ग्राम लावा, जिला-टोंक (राजस्थान) में स्व. श्री बजरंग लाल जांगिड़ के घर हुआ। आपके पिता समाज सेवी के नाम से जाने जाते रहे हैं। वे डिग्गी (टोंक) महामण्डल के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा घूम-घूम कर समाज को संगठित करने में आपने अहम् भूमिका निभाई तथा जिले में आपका बहुत प्रभाव भी था। राजनैतिक लोगों के साथ आपका जुड़ाव भी रहा था। इस प्रकार समाज को संगठित करने में आपका अनुकरणीय योगदान रहा। डिग्गी धर्मशाला का निर्माण भी आपके सान्निध्य में ही शुरू हुआ जो एक सराहनीय कदम था।
आशा जांगिड की प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गाँव लावा में ही हुई। सैकण्डरी परीक्षा सन् 1971-72 में आपने उत्तीर्ण की। आपका विवाह श्री महेश चन्द्र जांगिड निवासी नासिरदा (देवली) तहसील में हुआ। जो कि अध्यापक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
आशा जी ने 1995 में महिला आरक्षण के समय से ही राजनैतिक क्षेत्र में प्रवेश किया तथा कांग्रेस से आपने "पंचायत समिति सदस्या" का चुनाव लड़ा व उसमें विजय हासिल की। बाद में टोंक जिले में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी रहीं। आप प्रदेश कांग्रेस सदस्य के रूप में भी राजनीति में सक्रिय रहीं। आप राजस्थान प्रदेश कांग्रेस जयपुर की सचिव के पद पर रही। आप जिला ग्रामीण विकास अधिकरण की सदस्या भी रहीं तथा जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की सदस्या भी रहीं। आप आवंटन सलाहकार समिति देवली की सदस्य रही। आपने कांग्रेस से ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं राजनैतिक क्षेत्र में प्रदान की।
सामाजिक क्षेत्र में आप अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली की कार्यकारिणी में आप महिला उपसंयोजिका रहीं। प्रदेश सभा राजस्थान में आप अनेक पदों पर अपनी सेवाएं देती रही हैं। वर्तमान में आप प्रदेश सभा में महिला मंत्री हैं। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा देने के लिए अपने पोते के जन्म दिन पर आपने 11 वृक्षारोपण कर एक मिसाल कायम की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती ममता शर्मा का देवली आगमन पर आप द्वारा भव्य अभिनन्दन भी किया गया। पारिवारिक-आपके दो पुत्र एवं एक पुत्री है। बड़े पुत्र अरूण जांगिड B.E. हैं तथा वर्तमान में सहायक अभियन्ता के रूप में राजस्थान राज्य विद्युत मण्डल में पदासीन हैं। छोटे पुत्र अनुराग जांगिड फार्मास्यूटिकल डिप्लोमा होल्डर हैं और "एरिना हेल्थ केयर" के नाम से प्रतिष्ठान में निजी व्यवसाय कर रहे हैं।
पुत्री किरण जांगिड M.A., B.Ed. हैं तथा केन्द्रीय विद्यालय नं. 4 जयपुर में अध्यापिका हैं। सभी विवाहित हैं। बड़ी बहु रीना शर्मा बी.एस.सी., बी.एड़, अंग्रेजी साहित्य से एम.ए. है तथा अध्यापक हैं। छोटी बहु नीतू जांगिड एल.एल.बी. हैं। श्रीमती आशा जांगिड संयुक्त परिवार प्रथा को प्राथमिकता देती हैं और आज भी परिवार में भी संयुक्त प्रथा का उदाहरण हैं। अपने देवर महावीर प्रसाद जांगिड उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शोभा जांगिड जोकि आशा जी की ही छोटी बहन है आपके साथ रह रहे हैं। उनके एक पुत्र अमित जांगिड वो भी मेडिसन का ही अनुराग के साथ व्यवसाय कर रहे हैं तथा वे स्नातक हैं, इनकी धर्मपत्नी रीतू जांगिड़ भी एल.एल.बी. तथा वकील हैं तथा एक पुत्री शालिनी जांगिड भी विवाहित है।